ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

मंदसौर मे नर्सिंग स्टूडेंट तीन साल में भी परीक्षा आयोजित नहीं होने के विरोध मे सड़क पर उतरे, कर रहे प्रदर्शन, अभिव्यक्ति स्थल की बजाय गांधी चौराहा सड़क पर धरना कर रहे, नपा ने वार्निंग बोर्ड गड़वाया, पानी के दो टेंकर खड़े किये

भोपाल।। मंध्यप्रदेश, मंदसौर मे सौमवार से धरना प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्ऱ-छात्राओं के टेंट की जगह आज मंगलवार को मंदसौर नगर पालिका परिषद ने पानी के दो टेंकर छुड़वाकर उक्त जगह दिवाल के पास एक बोर्ड लगा दिया जिस पर निर्देश लिखे गये की यहां पर धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। धरना प्रदर्शन हेतु अभिव्यक्ति स्थल निर्धारित किया गया है। नर्सिंग फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की तीन साल में भी परीक्षा आयोजित नहीं की गई। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी नर्सिंग स्टूडेंट खुद को ठगा हुआ सा मान रहे और गांधी चौराहा पर सड़क पर धरना आंदौलन कर रहे है।

मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से संबंधित 2020-21 सत्र के सभी नर्सिंग कोर्स जैसे बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग व एमएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स को पढाई करते हुए 3 साल हो चुके हैं। लेकिन इनके प्रथम वर्ष की परीक्षाए नहीं हो पाई। इसके चलते स्टूडेंट्स मानसिक व आर्थिक रूप से बहुत परेशान हैं। सोमवार से सैकड़ों नर्सिंग छात्रों गांधी चौराहा पर धरना शुरू कर दिया आज दुसरे दिन मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि आज उन्होंने प्रदर्शन कर सरकार को अपनी पीड़ा सुनाने के लिए गांधी चौराहा पर एकत्र हुए है। सभी नर्सिंग छात्र भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

प्रदर्शन कर रही छात्र-छात्रों का कहना है कि 3 साल पढ़ाई कर लेने और फीस में लाखों रूपए खर्च करने के बाद छात्र अपनी टीसी लेकर घर जा रहे हैं। छात्रों की मांग है की 2020-21 सत्र के सभी सभी प्रथम वर्ष छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जाए और इनकी 2 सैंकड व 3 थर्ड ईयर की परीक्षा जल्द ली जाए।

जांच में मान्यता रद्द होने वाले नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को अन्य मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेजो में ट्रांसफर करने की नीति बनाई जाए। परीक्षा दे चुके प्रदेश के जी एन एम नर्सिंग स्टूडेंट्स के रिजल्ट जल्द रिजल्ट घोषित किए जाए। इसके साथ ही कई अन्य मांगों को लेकर नर्सिंग छात्र आंदोलन पर है।

नर्सिंग स्टूडेंट्स की परीक्षा जल्द आयोजित करवाई जाए। मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर की कार्य परिषद द्वारा हाल ही में पारित हुए प्रस्ताव में 2023-24 को जीरो ईयर घोषित करने वाले प्रस्ताव को वापस लिया जाए।

मंदसौर मे सौमवार से धरना प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्ऱ-छात्राओं के टेंट की जगह आज मंगलवार को मंदसौर नगर पालिका परिषद ने पानी के दो टेंकर छुड़वाकर उक्त जगह दिवाल के पास एक बोर्ड लगा दिया जिस पर निर्देश लिखे गये की यहां पर धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। धरना प्रदर्शन हेतु अभिव्यक्ति स्थल निर्धारित किया गया है। नर्सिंग फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की तीन साल में भी परीक्षा आयोजित नहीं की गई। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी नर्सिंग स्टूडेंट खुद को ठगा हुआ सा मान रहे और गांधी चौराहा पर सड़क पर धरना आंदौलन कर रहे है।

प्रतिबंधित क्षेत्र-नोट यहां पर धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। धरना प्रदर्शन हेतु अभिव्यक्ति स्थल निर्धारित किया गया है। -आज्ञा से मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंदसौर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.