ब्रेकिंग
मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त

राज्यपाल श्री पटेल ने नागरिकों को आज़ादी के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने आजादी के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले क्रांतिकारियों, देशभक्तों और वीर शहीदों को नमन किया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने सन्देश में कहा है कि- “सम्पूर्ण विश्व प्रत्येक क्षेत्र में भारत को आशा एवं संभावनाओं की नजर से देख रहा है।  “वसुधैव-कुटुम्बकम् ” का उद्घोष सारी दुनिया में हो रहा है। स्वतंत्रता का दिन शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और नए क्षितिज की ओर बढ़ने को प्रेरित करता है।”

 राज्यपाल श्री पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि “सबका साथ-विश्वास-प्रयास से सबका विकास” के सरकार के प्रयासों में योगदान दें। आजादी का अमृत काल, राष्ट्र-सेवा का कर्त्तव्य काल बन गया है। आइये हम सभी इस अमृतकाल में विकास के प्रकाश को वंचित वर्ग तक पहुँचाने और उनके जीवन को खुशहाल बनाने के प्रयासों में सहभागी बनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.