ब्रेकिंग
राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस की कार्रवाई, वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेताजी की प्राथम... सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...

लाड़ली बहना योजना का लाभ ट्रैक्टर धारक परिवार की बहनों को भी मिलेगा – मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लाड़ली बहनों के हित में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन के फलस्वरुप 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बहनों के नाम जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। जिन पात्र बहनों के नाम छूट गए हैं उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि ट्रेक्टर धारक परिवार भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। ऐसे परिवारों की लाड़ली बहनों के नाम भी प्रतिमाह राशि दिए जाने के लिए जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज विकास पर्व के अंतर्गत अनूपपुर में 5600 करोड़ रुपए लागत की 660 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह की नवीन सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास किया। यह इकाई अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की विस्तार इकाई है। आज अनूपपुर जिले को अनेक सौगातें मिलीं।

कार्यक्रम में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जनजातीय कार्य और अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का अनूपपुर में जनदर्शन यात्रा के दौरान अभूतपूर्व स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान बहनों ने आरती उतारी। मैं बहनों के जीवन में अंधेरा नहीं आने दूंगा। आज बहनों ने यहां फूलों से मेरा स्वागत किया है। मैं उनके जीवन में कभी भी कांटे नहीं आने दूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.