ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने स्कूल चले हम अभियान का ग्राम तुरकिया विद्यालय से शुभारंभ किया, छात्रों से जनरल नॉलेज पर चर्चा की, कहा 876 करोड़ की सिंचाई परियोजना का 2 अगस्त को सीएम करेंगे भूमिपूजन

मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम तुरकिया में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल चले हम अभियान का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम शाजापुर जिले के ग्राम गुलाना में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम गुलाना से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा और सुना गया। जिले के सभी स्कूलों में लाइव कार्यक्रम को देखने के लिए एलईडी की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री श्री देवडा ने कन्या पूजन के साथ शुरू किया। स्कूल चले हम अभियान के शुभारंभ के दौरान वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने स्कूली बच्चों के स्कूल में प्रवेश पर उनका भव्य स्वागत किया। उनसे आदमी संवाद भी किया। स्कूल के बच्चों को पुस्तकें भी भेंट की। स्कूल के बच्चों से संवाद करके उनकी रूचि एवं उत्साह को जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कविताएं एवं गीत भी सुने। उन्होंने विशेष तौर पर बच्चों से कहा कि अपने उत्साह को कम ना होने दें। बेहतर पढ़ाई करें। शिक्षा एकमात्र ऐसा माध्यम है। जो हर सफलता के द्वार खोलती हैं। बेहतर पढ़ाई करें एवं अपने भविष्य को उज्जवल करें। सीएम राइज स्कूल के माध्यम से आप सभी को स्मार्ट क्लास की सुविधाएं मिलेगी। इन स्कूलों में हर वह सुविधा उपलब्ध होगी। जो एक बेहतर स्कूल में होनी चाहिए। शुभारंभ अवसर पर नानालाल अटोलिया, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी सहित, अन्य सभी जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक गण, पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.