ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

दर्दनाक हादसा- एक दंपती ने अपने दो बेटों के साथ सुसाइड किया, पहले परिवार के साथ ली सेल्फी, जहर मिक्स कोल्ड्रींग्स बच्चों को लिपाकर सुलाया और फिर पति-पत्नी ले लगा ली फांसी, सुसाइड नोट मे लिखा-यह मेरी आखिरी फोटो है। आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे, पुलिस जांच जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह भोपाल के रातीबड़ में । दंपती के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों बच्चों को जहर देने की आशंका है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज का जिक्र है।
जानकारी के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चे हैं, चारों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के कारण काफी परेशान था, घटना की जानकारी मिलते ही रातीबड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के साथ की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित एक परिवार के लोगों ने फांसी लगा ली है, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए भिजवाया गया है। रातीबड़ में स्थित शिव विहार कॉलोनी में भूपेंद्र विश्वकर्मा (38), पत्नी रितु विश्वकर्मा (35), बेटा ऋतुराज (3) और ऋषिराज (9) ने सुसाइड कर लिया है, सुसाइड नोट में दंपत्ति ने कर्ज का जिक्र किया है। इससे पहले चारों ने सेल्फी ली और इसके बाद दोनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स में सल्फास मिलाकर पिला कर बच्चों को सुला दिया, इसके बाद पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया।
भूपेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ देर रात सेल्फी कैप्चर की थी। कोल्ड ड्रिंक (माजा) में सल्फास मिलाकर दोनों बच्चों को पिला दिया। इसके बाद भूपेंद्र और उसकी पत्नी रितु, बच्चों के पास ही बैठे रहे। जब उन्हें दोनों बच्चों की मौत होने की पुष्टि हो गई, तो भूपेंद्र ने दो दुपट्‌टे को आपस में बांधकर फंदा बनाया और एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि भूपेंद्र के घर से छह पैकेट सल्फास के मिले हैं।

भूपेंद्र विश्वकर्मा ने गुरुवार तड़के 4 बजे अपनी भतीजी रिंकी विश्वकर्मा को वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा था। साथ ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भी भेजी। इस फोटो का कैप्शन लिखा- यह मेरी आखिरी फोटो है। आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे। इन फोटो और सुसाइड नोट को रिंकी ने सुबह 6 बजे देखा और परिजनों को सूचना दी। रिंकी, मंडीदीप स्थित एक धागा फैक्टरी में काम करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.