ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नंबर से फोन कर 5 लाख रुपए मांगने वाले दो व्यक्ति हिरासत में, भोपाल क्राइम ब्रांच कर रही पुछताछ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नंबर से कांग्रेस नेताओं को फोन कर 5 लाख रुपए मांगे गए। भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को कॉल कर पैसे मांगे थे। आरोपियों के नाम सागर सिंह परमार और पिंटू परमार हैं। पूछताछ में दोनों खुद को कभी गुजरात तो कभी राजस्थान के रहने वाले बता रहे हैं।
कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1ः15 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया। गोयल का दावा है कि कॉल जिस नंबर से आया था, वह पीसीसी चीफ कमलनाथ का नंबर था। आरोपियों ने खुद को कमलनाथ का पीएसओ बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी बिजी हैं। उन्हें पांच लाख रुपए अर्जेंट में चाहिए। संदेह होने पर उन्होंने थोड़ी देर में कॉल करने की बात कही।
इसी दौरान कांग्रेस नेता ने कमलनाथ से फोन पर बात की। उन्होंने ऐसी किसी जरूरत से इनकार कर दिया। थोड़ी देर बाद आरोपियों का दोबारा कॉल आया। गोविंद गोयल ने आरोपियों को पकड़ने के इरादे से बंगले पर बुलाया। दो युवक करीब साढ़े तीन बजे गोविंद गोयल के बंगले पर पहुंचे। जहां उन्हें बैठाकर चाय पिलाई। इस बीच क्राइम ब्रांच को भी मामले की जानकारी दे दी।
करीब एक घंटे तक आरोपियों को बातों में उलझाकर रखा। बातचीत के दौरान उनकी बातें संदिग्ध लग रही थीं। दोनों युवकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को भी कॉल कर पैसे मांगे हैं।
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की शिकायत पर दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया था कि दो युवक पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से पांच लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने उन्हीं के नंबर से कॉल भी किया था।

चौहान ने कहा- पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ऐप के माध्यम से फेक कॉल करते थे। अनुमान है कि उन्होंने इससे पहले भी ऐसे कई साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया है। फिलहाल, लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.