ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

पटवारी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस पकड़ा

भोपाल। आर्थिक अपराध शाखा उज्जैन के डीएसपी अजय कैथवास ने बताया फरियादी बसंतीलाल पटेल ने जमीन बटांकन के नाम पर देवास जिले के डबलचौकी क्षेत्र के मिर्जापुर हल्के में पदस्थ पटवारी बाबूलाल पांचाल द्वारा  किसान बसंतीलाल पटेल से 20 हजार रुपए की मांग की। मंगलवार सुबह देवास में 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही पटवारी को उसके घर में दबोच लिया।

फरियादी बसंतीलाल पटेल ने जमीन बटांकन के नाम पर पटवारी बाबूलाल पांचाल द्वारा रुपए मांगने की शिकायत की गई थी। इसके बाद उसे रुपए देकर भेजा गया। मंगलवार सुबह देवास के विकासनगर क्षेत्र में पटवारी के घर रुपए लेते समय पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार बसंतीलाल पटेल रिटायर्ड शिक्षक है। वह पिछले छह महीने से पटवारी के रवैये से परेशान हो रहा था। मिर्जापुर हल्के में पदस्थ पटवारी बाबूलाल पांचाल ने किसान बसंतीलाल पटेल से जमीन के बटांकन के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे। बताया गया कि किसान ने 8 हजार रुपये दे दिए और इस बात की ईओडब्ल्यू में शिकायत की। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने योजना बनाई और मंगलवार को कार्रवाई की। किसान बचे हुए 12 हजार रुपये पटवारी को देने पहुंचा। पटवारी ने जैसे ही रुपये लिए, टीम ने पकड़ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.