कांग्रेस के लोग महात्मा गांधी का नाम सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए लेते रहे- महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार
मंदसौर संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभा सीटों पर पुनः एक बार कमल का फूल खिलाना का संकल्प, भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाकर नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चला रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून 2023 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यह विशाल संभा का आयोजन मंण्डी प्रांगण मे हुआ।
जनसभा के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा की आज हम सब जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए इस विशाल प्रांगण में एकत्रित हुए हैं। मुझे गर्व हो रहा है कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि से आज यहाँ हूणों को हराने वाले यशस्वी सम्राट यशोधर्मन की पुण्य भूमि पर इस सभा को संबोधित कर रहा हूं। मुझे जानकर और अधिक प्रसन्नता हो रही है इस पूरे संसदीय क्षेत्र की 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी काबीज है और लोकसभा सीट पर सांसद एंव भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सुधीर गुप्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कृषि उपज मंडी मंदसौर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सुधीर मुनगंटीवार ने कहा की आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान लगातार गरीब, किसान, युवा ,मजदूर ,महिलाएं पिछड़े आदि वर्ग के लिए नित नई जनकल्याणकारी योजनाएं ला रहे हैं और उन्हें धरातल पर उतार रहे हैं। आज देश की विकासशील गति के साथ मध्यप्रदेश भी कंधे से कंधा मिलाकर विकास के राह पर बढ़ता जा रहा है।
हम सब जानते हैं राजनीति के माध्यम से सेवा करने के लक्ष्य को लेकर हम और हमारी पार्टी कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनगंटीवार ने कहा हम देश में रह रहे हैं सर्वहारा वर्ग की समस्याओं और तकलीफों को ढूंढ कर उसका निराकरण करने का सफलतम प्रयास करते रहते हैं। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस राजनीति के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ अपने और अपने परिवार के हितों की चिंता करने का ही कार्य करती रहती। कांग्रेस के लोग महात्मा गांधी का नाम सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए लेते रहे हैं उन्होंने उनके कार्यकालो में महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर कभी भी अपने कदम नहीं बढ़ाए हैं। महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीजी की मंशा अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन पर अपने कदम आगे बढ़ाए हैं।
संसदीय क्षेत्र मंदसौर नीमच जावरा में रेलवे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। हमें इस विकास की गति को धीमा नहीं होने देना है। आज देश में देश विरोधी ताकते और विपक्षी दल एक ही मकसद के लिए कार्य कर रहे हैं और वह मकसद है देश के लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री पद से हटाना है। हमें हर हाल में प्रधानमंत्री पद पर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाकर नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है और उस मिशन को सफल करने के लिए हमें आज संकल्प लेना होगा कि 2023 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है और मंदसौर संसदीय क्षेत्र की आठो सीटों पर पुनः एक बार कमल का फूल खिलाना है।
जनसभा के इस कार्यक्रम में सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री गण जगदीश देवड़ा ,ओमप्रकाश सखलेचा, हरदीपसिंह डंग, महा जनसंपर्क अभियान के क्लस्टर प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, महा जनसंपर्क अभियान के मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के संयोजक महेंद्र भटनागर, भाजपा जिलाध्यक्ष गण नानालाल अटोलिया, पवन पाटीदार ,राजेंद्र लुनेरा, विधायकगण यशपाल सिंह सिसोदिया, देवीलाल धाकड़, दिलीप सिंह परिहार ,माधव मारू, राजेंद्र पांडे, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान, केबीनेट मंत्री बाबूलाल बंजारा, पूर्व विधायकगण राधेश्याम पाटीदार, चंदरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनु प्रिया यादव, भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल, राजेश दीक्षित सहित जिला मंदसौर नीमच एवं जावरा के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण, जनपद अध्यक्षगण मंचस्थ थे। जनसभा का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर जी मुनगंटीवार सहित मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत लोकसभा क्षेत्र सम्मिलित तीनों भाजपा जिला अध्यक्ष क्रमशः नानालाल अटोलिया पवन पाटीदार और राजेंद्र सिंह लुनेरा, तीनों जिलों के जिला पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष गण द्वारा स्वागत किया गया।