भोपाल। मध्यप्रदेश के महू में जंगल में मवेशी चराने गए । बाघ ने एक बुजुर्ग का शिकार कर लिया। बाघ बुजुर्ग को 200 फीट नीचे खाई में खींचकर ले गया। बुजुर्ग के शरीर के आधे हिस्से को खा लिया। ग्रामीणों ने जब उन्हें ढूंढा तो खाई में बुजुर्ग शव मिला। घटना महू तहसील के मलेंडी के जंगल में रविवार सुबह की है।
सुंदरलाल कुर्मी (60) रोजाना मवेशियों को जंगल में चराने ले जाते थे। रविवार सुबह 8 बजे वे जंगल निकल गए थे। वे साथ में खाना नहीं ले गए थे। उनका बेटा उन्हें खाना देने वहां पहुंचा। उसने पिता के जूते और गमछा नीचे जमीन पर देखा। आगे जाने पर वहां खून के निशान भी थे। यह देखकर वह रोने लगा। उसने फोन कर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर बुजुर्ग की तलाश की। 200 फीट नीचे खाई में उनका शव पड़ा दिखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव बरामद किया। वन विभाग के डीएफओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएफओ ने बताया कि सुंदरलाल के परिजनों को 8 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। अभी अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार की राशि नकद दी है।
ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...
भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...
फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके