ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

‘बिपरजॉय’ तूफान का असर रविवार से मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा, 21 जून को असर ज्यादा रहेगा

भोपाल। राजस्थान से सटे हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में रविवार से बारिश की एक्टिविटी बढ़ेगी। तूफान का असर पश्चिमी मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगेगा, जो 21 जून तक रहेगा। 18 और 19 जून को कम, जबकि 20 और 21 जून को असर ज्यादा रहेगा। ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश हो सकती है। टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, रीवा-सतना में भी 20-21 को बारिश होगी। गुजरात और राजस्थान में तबाही मचाने वाले ‘बिपरजॉय’ तूफान का असर रविवार से मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार ‘बिपरजॉय’ तूफान का असर प्रदेश के चार संभाग भोपाल, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में देखने को मिलेगा। ऐसे में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, उज्जैन, शाजापुर, देवास, आगर, रतलाम, मंदसौर और नीमच में बारिश होगी। वहीं, 50 किमी या इससे ज्यादा रफ्तार से आंधी चल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.