ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

गो हत्या मुक्त मध्यप्रदेश और सनातन बोर्ड के गठन जैसी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षत्रिय करणी सेना 27 अगस्त को भोपाल में प्रदर्शन कगेगी

भोपाल। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने बताया कि क्षत्रियों की सत्ता में भागीदारी, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, लव जिहाद ,लैंड जिहाद के विरुद्ध कानून, गो हत्या मुक्त मध्यप्रदेश और सनातन बोर्ड के गठन जैसी मांगों को लेकर क्षत्रिय करणी सेना परिवार का भोपाल में महापड़ाव होने जा रहा है। इसमें देशभर से लाखों क्षत्रिय आएंगे, जो अपनी 12 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। क्षत्रिय एकता महापड़ाव 27 अगस्त को भोपाल में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने बताया कि कांग्रेस और भाजपा क्षत्रियों और हिंदू हितों की अनदेखी कर रही है। चुनाव में केवल बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद पार्टियां क्षत्रियों और हिंदुओं को ही भूल जाती हैं। यह अब नहीं चलेगा। इसका बीड़ा क्षत्रिय करणी सेना ने उठाया है। इसे लेकर ही भोपाल में महापड़ाव किया जा रहा है। इसमें क्षत्रिय समाज के सभी सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी। महापड़ाव का मकसद सत्ता में क्षत्रियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। क्षत्रिय करणी सेना ने 100 विधानसभा सीटें मांगी है। प्रमुख दोनों पार्टी बीजेपी और कांग्रेस से सीटों पर क्षत्रिय समाज के नेताओं को टिकट देने की मांग की गई है। सीटें नहीं देने की स्थिति में निर्दलीय चुनाव भी लड़ने की चेतावनी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.