ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में जनता से किए 6 वादे, चुनाव प्रचार अ‎भियान की हुई शुरुआत

जबलपुर।  कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव ‎प्रियंका गांधी ने जबलपुर से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो म‎हिलाओं को हर माह 1500 रुपये ‎दिए जाएंगे। साथ ही 500 रुपये में गैस ‎सिलेंडर व सौ यू‎निट ‎बिजली फ्री ‎मिलेगी। इसके साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू ‎किया जाएगा।

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम को लेकर भी बड़ा वादा किया है। उन्‍होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था को फिर से बहाल की जाएगी। बता दें कि सरकार कर्मचारी पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था को बहाल करने की लगातार मांग कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने इस घोषणा के साथ ही नौकरीपेशा मध्‍य वर्ग को कांग्रेस की ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। उन्‍होंने बताया कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां-वहां ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम को लागू किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.