ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

शिवराज जी, हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं लेकिन आपका भी कोई कसूर नहीं है, सौदेबाजी की सरकार सौदेबाजी की भाषा ही बोल सकती-पूर्व सीएम कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा कि, शिवराज जी, आदर, सम्मान और स्नेह कि कभी बोली नहीं लगाई जाती। इसमें कोई मोल-भाव नहीं होता। यह हृदय और भावना के विषय हैं। लेकिन कल जिस तरह से लाडली बहना योजना में आपने रकम बढ़ाने के दावे किए वह किसी भाई का प्रेम नहीं बल्कि किसी सौदागर की सौदेबाजी लग रही थी।

सीएम पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा-

सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा- इस तरह बोली लगाना मध्यप्रदेश की परंपरा नहीं। मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। लेकिन आपका भी कोई कसूर नहीं है, सौदेबाजी की सरकार सौदेबाजी की भाषा ही बोल सकती है। आपका आत्मविश्वास हिल चुका है। प्रदेश की समस्त जनता और नारी शक्ति आपके झूठ को समझ चुकी है। सौ बार झूठ को दोहराने से वह सत्य नहीं हो सकता।

प्रदेश की नारी को समग्र सम्मान मिलेगारू कमलनाथ-

आगे कमलनाथ ने कहा कि, इसलिए मध्य प्रदेश की बहनें सौदेबाजी की सरकार की सौदेबाजी की घोषणाओं पर विश्वास नहीं कर रही हैं उन्हें पता है कि 4 महीने बाद कांग्रेस सरकार बनेगी और उन्हें नारी सम्मान योजना में रुपए 1500 हर महीने और 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा। बहनों के परिवारों को 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट हाफ मिलेगी। प्रदेश की नारी को समग्र सम्मान मिलेगा।

शिवराज जी, आदर, सम्मान और स्नेह कि कभी बोली नहीं लगाई जाती। इसमें कोई मोल-भाव नहीं होता। यह हृदय और भावना के विषय हैं। लेकिन कल जिस तरह से लाडली बहना योजना में आपने रकम बढ़ाने के दावे किए वह किसी भाई का प्रेम नहीं बल्कि किसी सौदागर की सौदेबाजी लग रही थी।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1667781049227837440

Leave A Reply

Your email address will not be published.