पिपलियामंण्डी। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र पिपलयामंण्डी मे शिवपुराणकथा मे पंडित बलराम शास्त्री ने कहा की माता-पिता की परिक्रमा पूरे ब्रम्हाण्ड की परिक्रमा के समान है। भगवान गणेशजी ने एसा ही किया था। इस धरती के भगवान हमारे माता-पिता ही है, सदैव उनकी पूजा करना चाहिए व उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। कथा प्रवक्ता बलराम शास्त्री ने रविवार को कहा कि व्यक्ति के जीवन में कितने भी संकट आए, उसका डटकर सामना करना चाहिए। माता की रक्षा करने के लिए भगवान गणेशजी ने अपने पिताजी से भी युद्ध कर लिया था। माता-पिता के आंखों में अगर आंसू आते है तो भगवान हमें कभी माफ नही करता है।
कथा आयोजन मे मुख्यअतिथि मल्हारगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याक्षी रहे श्यामलाल जोकचन्द्र ने कहा कि निश्चित रुप से शिवमहापुराण कथा सुनने से हमाारे जीवन में अमूलचूल परिवर्तन आएगा। विश्व में एक एसा स्थान है, जहां एक दूसरे की विपरित विचारधारा के लोग एक साथ रहते है, वह शिवमहापुराण कथा में ही सुनने को मिलता है।
किन्नन गुरु अनिता दीदी ने कहा कि आज संयोग से मदर्स डे भी है, इसलिए मैं सभी से यह अनुरोध करती हंू कि माता-पिता की सेवा करे, उनका विश्वास कभी न तोड़े।
कथा आयोजन के अवसर पर पत्रकार हितर्थ व सामाजिक कल्याण समिति अध्यक्ष मनोहर काबरा, जगदीश पंडित, प्रकाश बंसल, हरीश गुप्ता, जेपी तेलकार, शम्भू मेक, राजेश फरक्या ने बताया कि 15 मई को शिवलीला कथा का प्रसंग होगा उसके बाद निःशुल्क रुद्राक्ष वितरण होगा। वहीं 16 को द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा के बाद भी निःशुल्क रुद्राक्ष वितरण के बाद शाम 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार...
भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...