ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

सकारात्मक सोच के साथ हम मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे-पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा पहुंचे जहां वे शामगढ़ में मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजनीतिक सफलता के 5 मंत्र दिए संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस व सकारात्मक सोच।

उन्होंने कहा राजनीति में बिना संपर्क के ना चुनाव जीता जा सकता है और ना आगे बढ़ सकते हैं। इसीलिए सतत संपर्क जारी रखिए। उन्होंने कहा संपर्क की सार्थकता संवाद से होती है किसी भी सूरत में आपसी संवाद बंद नहीं होना चाहिए। बात नहीं करने से किसी भी बात का हल नहीं निकलेगा इसलिए आपसी संवाद बहुत जरूरी है। तीसरा मंत्र उन्होंने दिया समन्वय कहा आपसी तालमेल बनाए रखना अच्छे संगठक और अच्छे राजनीतिज्ञ की निशानी है इसलिए नेता, कार्यकर्ता और संगठन में समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता है। चैथा मंत्र उन्होंने बताया सामंजस्य, आपसी विरोधियों के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए आम सहमति बनाना एक राजनीतिक कला होती है जो आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण है। पांचवा और महत्वपूर्ण मंत्र उन्होंने दिया सकारात्मक सोच, उन्होंने कहा हमारे दिलों दिमाग में एक ही चीज रहना चाहिए कि चाहे जो परिस्थिति हो हम उसका सामना करते हुए चुनाव की तैयारी करेंगे और जीत हासिल करेंगे इसी सकारात्मक सोच के साथ हम मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विपिन जैन, जिला संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.