पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज रीवा जिले की मनगवां विधानसभा से पूर्व विधायक शीला त्यागी बसपा छोड़कर कांग्रेस में हुईं शामिल
भोपाल। रविवार को आज त्यागी ने कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है इससे पहले दल-बदल का दौर जारी है। चुनाव को 6-7 महीने बाकि है ऐसे में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीएसपी की पूर्व विधायक शीला त्यागी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ऐसे में बीएसपी की पूर्व विधायक का कांग्रेस ज्वाइन कितना लाभदायक होता है ये तो आने वाला वक्त ही ही बताएगा। मनगवां सीट पर बहुजन समाज पार्टी की नेता शीला त्यागी पूर्व विधायक रहीं हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है। 2013 के चुनाव में मनगवां सीट पर बीजेपी और बीएसपी के बीच कांटे की टक्कर थी। हालांकि नतीजों में बीएसपी की शीला त्यागी ने बीजेपी की पन्नाबाई प्रजापति के सिर्फ 275 वोटों से हराया था। विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव को चंद महीने बचे हुए है ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है।