ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने नीमच में पदभार संभाला, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रगति के दिए निर्देश

नीमच। नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गुरुवार 6 अप्रैल को नीमच जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के पद का पदभार संभाल लिया हैस अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने उन्हें पदभार सौंपा। ज्ञातव्य हो कि, मध्यप्रदेश शासन द्वारा नीमच में पदस्थ कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल का स्थानांतरण दमोह जिले में कर दिया गया है।
नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन इसके पहले शाजापुर जिले के कलेक्टर के पद का दायित्व संभाल चुके हैंस शासन द्वारा उन्हें नीमच जिला कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया हैस वर्ष 2013 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री दिनेश जैन पूर्व में नीमच जिले में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के रूप में मनासा उपखंड एवं जावद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नीमच जिले में कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करते समय अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद व अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। इसके पूर्व कलेक्टोरेट पहुंचने पर एडीएम सुश्री नेहा मीना एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर श्री जैन का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत भी किया।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रगति के दिए निर्देश
नीमच 6 अप्रेल 2023, नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच में अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों से चर्चा कर, विभागीय योजनाओं के लक्ष्यपूर्ति, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रगति एवं विभिन्न विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.