मंदसौर। जिला स्तरीय रोजगार मेला कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नीमच जिले से ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के संबोधन को जनता के द्वारा देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि रोजगार मेले में जिन युवाओं को रोजगार मिल रहा है। वह इसे चुनौती के साथ स्वीकार करें। संघर्ष और चुनौती हमेशा साथ साथ चलती है और उस संघर्ष में सरकार आपके साथ है। मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक युवा नीति बनाई है। राज्य के युवा भी प्रतिदिन नवाचार कर रहे हैं। प्रदेश के युवा अब रोजगार देने वाले बन रहे हैं। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि बेरोजगार युवाओं को बेरोजगार भत्ता नहीं दिया जाएगा। बल्कि उन्हें रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सरकार लगातार लोन दे रही है। ऐसे लोग जिनकी कोई गारंटी नहीं लेता था और कहीं से लोन नहीं मिलता था। आज उनकी गारंटी सरकार ले रही है और बिना ब्याज के ऋण दे रही है। एमएसएमई के माध्यम से एक करोड़ से 10 करोड़ तक का कर्ज ले सकते हैं। आज उसी के माध्यम से मध्य प्रदेश के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। पहले लोग यहां से पलायन करते थे। लोग गांव से शहर की ओर जाते थे, लेकिन सरकार ने गांव का विकास करके गांव को शहर जैसा बना दिया है। आज के समय में पूरा दौर बदल गया है। चारों और विकास हो रहा है। रोजगार मेले में हितग्राहियों को लाभ वितरित किया स रोजगार मेले के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राम देवी बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, उद्योग विभाग महाप्रबंधक श्री जैन, एसडीएम श्री शाक्य सहित अन्य जिलाधिकारी, बड़ी संख्या में युवा, स्कूल कालेज के विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जे के जैन द्वारा किया गया।।
ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...
भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...
फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके