ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

कांग्रेस कमलनाथ की अगुवाई में फिर से चुनावी जंग फतह करने का सियासी तानाबाना बुन रही

भोपाल। मप्र की सियासत में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस कमलनाथ की अगुवाई में फिर से चुनावी जंग फतह करने का सियासी तानाबाना बुन रही है। भाजपा मप्र में भी नो रिपीट थ्योरी के फॉर्मूले को आजमाने सकती है। मोदी-शाह के इस अचूक प्लान से पार्टी गुजरात में 27 वर्षों से सत्ता में लगातार बनी हुई है। भाजपा अब मप्र के चुनाव में भी सत्ता विरोधी लहर को मात देने के लिए अपने कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है। भाजपा टिकट बंटवारे में सिर्फ और सिर्फ जीतने की क्षमता रखने वाले नेताओं पर ही दांव लगाएगी। नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट नहीं मिल सकेगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के मौजूदा कई विधायकों के टिकट काट सकती है और उनकी जगह नए चेहरों को उतारा जा सकता है। एमपी में मौजूदा जिन विधायकों के खिलाफ उनके ही क्षेत्र में माहौल सही नहीं है या फिर जिनकी उम्र 70 प्लस हो रही है, उन विधायकों की जगह नए चेहरे को टिकट दिए जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.