ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

प्रमोशन लिस्ट नहीं आने से नाराज तहसीलदार, नायब तहसीलदार 20 से 22 मार्च तक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार रविवार 19 मार्च रात में सरकारी वॉट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे। सभी 20 मार्च से 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस दौरान वे अपनी सरकारी गाड़ियां भी लौटा देंगे। वे प्रमोशन लिस्ट नहीं आने से नाराज हैं।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार रात 8 बजे सभी ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप से एकसाथ लेफ्ट होंगे। वहीं, रात 9 बजे तक अपनी सरकारी गाड़ियां सीनियर अफसरों को जमा करा देंगे। अपना डिजिटल साइन का डोंगल भी रात 9 बजे तक वापस अपने पास जमा कर लेंगे। इसके बाद सोमवार से अवकाश पर चले जाएंगे।

इसलिए सामूहिक अवकाश पर जाने का मन बनाया
बता दें कि प्रदेश में तहसीलदारों को कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बनाने का मुद्दा फरवरी से ही गरमाया हुआ है। वे चाहते हैं कि कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार को लेकर आदेश ळ।क् यानी सामान्य प्रशासन विभाग ही निकाले, ताकि जिलों में उन्हें पदोन्नति उसी तहसील पर मिले, जो की गई है। इससे प्रभार के संबंध में दुविधा या दुरुपयोग नहीं होगा और अफसरों के सम्मान को ठेस भी नहीं पहुंचेगी। हालांकि, अब तक लिस्ट जारी नहीं हुई है, इसलिए उन्होंने सामूहिक अवकाश पर जाने का मन बनाया है।

मांगों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे, अब 3 दिन अवकाश पर रहेंगे
प्रमोशन, नायब तहसीलदारों को राजपत्रित घोषित करने और राजस्व अधिकारियों की ग्रेड-पे एवं वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांगें हैं। गुलाबसिंह बघेल-प्रातांध्यक्ष-मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ व पदाधिकारियों से हुई चर्चा मे उन्हौने बताया है कि मांगों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। बावजूद अब तक ये पूरी नहीं की गई है। इसलिए 15 मार्च को हुई कार्यकारिणी की मीटिंग में अब सामूहिक अवकाश पर जाने का मन बनाया है। गुरुवार और शुक्रवार को उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम किया, जबकि शनिवार को कोई काम नहीं किया। इस दिन सरकारी छुट्टी भी थी। रविवार को भी वे ऐसा ही करेंगे, जबकि 20 से 22 मार्च तक वे सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.