ईट से ईट बजा देगें, भोपाल हिला देगें- आक्रोशित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की गई नारेबाजी
नीमच। शिवराज सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई लेकिन महिलाओं को योजना के प्रति जागरूक करने वाली आंगनवाड़ी कार्यक्रताओं मे भारी आक्रोश है। रूपा राज करो, परमानेंट करो। फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी है। ईट से ईट बजा देंगे, भोपाल को हिला देंगे जैसे गगलभेदी नारे बाजी करते हुए कर आक्रोश व्यक्ति किया गया।
मानसेवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता सहायिका संघ के की प्रदेश अध्यक्ष पार्वती आर्य के नेतृत्व में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 10 मार्च को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर नाश्ता व खाना वितरण नहीं किया गया। सहायिका एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सामूहिक अवकाश पर रही। जिसके कारण अनेक आंगनवाडी क्षेत्र में नन्हे बच्चों को खाना नाश्ता नहीं मिल पाया इस कारण नन्हे मुन्ने बच्चे भूख प्यास से परेशान रहे। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन के बाद यदि 15 मार्च तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो तो 15 मार्च को पूरे मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगी। पार्वती आर्य ने बताया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका डाक बंगले पर सुबह 11बजे एकत्रित हुई । तत्पश्चात वहां से रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर 2ः30 जिला कलेक्टर को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि तहसीलदार मनोहर वर्मा को सौंपा गया। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने, मिनी आंगनवाड़ी केंद्र को मुख्य केंद्र बनाने, सेवानिवृत्त सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को उनकी सेवा अनुसार ग्रेजुएट यूपी का भुगतान करने पर्यवेक्षक पद पर योग्यता के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने एवं सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाने, जब तक शासन राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं देती है तब तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता को 25000 और सहायिका को 15000 मानदेय देने, राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा एक ही एप हिंदी में बनाने, आदेश 6 सूत्री मांगों को नहीं मांगने पर नहीं मानने पर चेतावनी दी है कि पूरे मध्यप्रदेश में प्रांत व्यापी हड़ताल होगी और भोपाल स्तर पर धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।