ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

अजमेर राजस्थान के ग्राम रूपाली कला थाना मसुदा से पांच हजार का ईनामी अपराधी एमपी के नाहरगढ़ पुलिस की गिरफ्त मे आया

मंदसौर। मादक पदार्थो के अपराधो मे वर्षो से फरार आरोपीयो की धरपकड कर उन्हे गिरफ्तार करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा मंदसौर जिले के समस्त थाना प्रभारियो एवं राजपत्रित अधिकारियो को सतत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसका जिलास्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। उक्त अभियान के अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन मे थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक गिरीश जैजुरकर थाना प्रभारी थाना नाहरगढ, उनि सुभाषचन्द्र गिरी, प्रआर.343 कैलाश बघेल, प्रआर 471 दिनेश खिचावत, प्रआर 290 जितेन्द्र सिह गौर, आर.311 महेन्द्रसिह, आर 233 सलामुद्दिन मंसुरी, आर 85 सुरेन्द्र सिह के माध्यम से घटना दिनाक से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
यह था मामला- थाना नाहरगढ पर दिनाक 07 जनवरी 2023 को अपराध क्रमाक 09/2023 धारा 09-ए,25-ए,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था तथा उक्त अपराध मे अफीम से स्मैक बनाने के उपयोग मे लाने वाले एसिटिक एन हाईड्राईड 40 किलोग्राम 400 ग्राम जप्त किया गया था तथा एसिटिक एन हाईड्राईड को देने वाला आरोपी ढंगल सिह उर्फ रमेश सिह पिता देवी सिह रावत राजपूत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रेनपुरा हाल मुकाम ग्राम रूपाली कला थाना मसुदा जिला अजमेर राजस्थान का घटना दिनांक से फरार था जिसके विरूद्ध 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसे थाना नाहरगढ द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.