ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

निक्की यादव हत्याकांड: अदालत ने साहिल गहलोत को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली में एक अदालत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को एक फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत को बुधवार को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने यह आदेश दिया। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को गहलोत की पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी थी और पांच अन्य सह-आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

सभी आरोपियों को अब छह मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा। गहलोत ने यादव की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया था और वह एक अन्य युवती से शादी करने चला गया था। इस घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी यानी ‘वैलेंटाइन डे’ को हुआ था।

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें गहलोत के रिश्ते के दो भाई और दो मित्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि गहलोत ने अक्टूबर 2020 में यादव से गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया था और पीड़िता आरोपी पर विवाह को सामाजिक मंजूरी दिलाने के लिए दबाव बना रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.