ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर नपाध्यक्ष श्रीमति गुर्जर ने लखेरा समाज के धार्मिक महोत्सव में एकता का संदेश दिया

मंदसौर। श्री लक्षकार (लखेरा) समाज समिति मंदसौर द्वारा आयोजित तुलसी विवाह एवं चौनामाता-कुशलामाता महोत्सव में भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता कर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी-बंशीलाल गुर्जर ने लखेरा समाज को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश दिया। महोत्सव में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष प्रितेश चांवला एवं मंडल महामंत्री बंशी राठौर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों से संवाद कर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने समाज समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज समिति ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन और सामूहिक सहभागिता के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

May be an image of one or more people, henna, dais and wedding

Leave A Reply

Your email address will not be published.