सीतामऊ तहसील के खजुरी गौड़ के पटवारी कंसाना को स्टेट सायबर सेल टीम ने हिरासत में लिया, पटवारी भर्ती परीक्षा अपराध के मामले में दर्ज है अपराध, भोपाल में होगी पूछताछ।
मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर तहसील सीतामऊ, पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में भोपाल सायबर सेल की टीम ने सीतामऊ पहुंचकर खजूरी गौड़ के पटवारी मनोज कंसाना को हिरासत में लिया। टीम ने सीतामऊ पुलिस की मौजूदगी में सनसिटी कॉलोनी स्थित उसके मकान पर कार्रवाई की।
साइबर सेल के अचानक सीतामऊ पहुंचने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान अन्य पटवारी से भी पूछताछ की गई। एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े को लेकर पहले से अपराध दर्ज हैं। इसी मामले की जांच में भोपाल सायबर सेल की टीम सीतामऊ आई थी। जांच में सामने आया कि मनोज कंसाना की जगह किसी अन्य व्यक्ति ने परीक्षा दी थी। सायबर सेल ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। टीम ने पटवारी को हिरासत में लेने के बाद भोपाल रवाना किया, जहां विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्ययों बैठाने और तकनीकी माध्यमों से गड़बड़ी करने के एंगल पर जांच आगे बढ़ रही है। सायबर सेल अब मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
B4 Times India द्वारा सीतामऊ क्षेत्र के हल्का खजुरी गौड़ के पटवारी मनोज कंसाना के परिजनों से इस मामले में संपर्क करना चाहा पर संपर्क नहीं हो पाया। विस्तृत खबर की प्रतिक्षा है।