ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मंदसौर जनपद सीईओ के मार्गदर्शन मे ग्राम पंचायत पिपलखेड़ी में स्व-गणना अभियान के अंतर्गत सरपंच एवं सचिव द्वारा पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता चलाया अभियन

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जनपद सीईओ के मार्गदर्शन मे ग्राम पंचायत पिपलखेड़ी में स्व-गणना अभियान के अंतर्गत सरपंच एवं सचिव द्वारा पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता अभियन चलाया जो एक सराहनीय पहल है। ग्रमा पंचायत पिपलखेड़ी एवं गांव मउखेड़ी मे स्व-गणना फॉर्म भरने से संबंधित जानकारी दी गई। यह पोस्टर प्रचार ग्राम पंचायत की सक्रियता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
गा्रम पंचायत सचिव विरेन्द्र मेहरा द्वारा स्व-गणना के महत्व, प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने की विधि के बारे में ग्रामीणों को सह विस्तार से जानकारी दी गई। इस पहल से न केवल ग्रामीणों मे भरोसा बढ़ेगा, बल्कि वे आम नागरिकों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण जानकारीयां सुलभ हो सकेगी।
सचिव ने ग्रामीणें को समझाईश देते हुए बताया गया की भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक वेबसाइट  https://se.census.gov.in/  पर जाकर सभी नागरिक मात्र 5 से 10 मिनट में अपने परिवार की संपूर्ण जानकारी सहित स्व-गणना फॉर्म आसानी से भर सकता है।
यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, सरल और समय की बचत करने वाली है, जिससे नागरिकों को घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज कराने की सुविधा मिलती है।
यह सामूहिक प्रयास आगामी जनगणना को अधिक सटीक, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पिपलखेड़ी एवं मउखेड़ी के ग्रामीणें ने स्व-गणना फॉर्म भरने की समम्पर्ण विधी को समझने और फार्म भसरने के लिए पंचायत की इस पोस्टर जागरूकता योजना की सराहना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.