मंदसौर । मंदसौर कृषि उपज मंडी में चने की फसल बेचने आए किसान को उपज के के भाव कम मीलने से सदमे से गोपाल मालवीय पिता कन्हैयालाल मालवीय की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 55 वर्षीय किसान मंदसौऱ तहसील के माल्या खेरखेड़ा गांव के निवासी है, जिन्होंने आज शुक्रवार को मंण्डी मे दम तोड़ दिया। यह घटना किसानों की आर्थिक बदहाली और मंडी व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर करती है। किसान गोपाल मालवीय के साथी उन्हे जिला चिकित्सालय ले गये जहां उनका पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जावेगा।
मृतक का विवरणः गोपाल मालवीय पिता कन्हैयालाल मालवीय 55 वर्ष, माल्या खेरखेड़ा गांव (तह. जिला मंदसौर मध्यप्रदेश़)।
घटना का कारणः उम्मीद से काफी कम दाम मिलने की जानकारी के कारण सदमा लगा।
परिणामः मंण्डी मे हार्ट अटैक के दौरान अस्पताल मौत होना सामने आया, परिजनों में शोक की लहर।
मुतक – किसान गोपाल मालवीय बीए.एलएलबी तक पढ़े लिखे थे।