भोपाल। प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी और बढ़ती मांग के बीच सरकार नए घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। प्रस्ताव है कि नए उपभोक्ताओं को 14.2 किलो के बजाय 5 किलो का गैस सिलेंडर दिया जाए, ताकि उपलब्ध गैस का बेहतर वितरण किया जा सके और ज्यादा लोगों तक सुविधा पहुंच सके। हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस सुझाव पर चर्चा की गई। सरकार का मानना है कि छोटे सिलेंडर से गैस की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाया जा सकेगा। खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर की कमी से जूझ रहे उपभोक्ताओं को इससे राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां मिलकर इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेंगी। यदि योजना लागू होती है तो अगले कुछ महीनों में नए कनेक्शन के साथ 5 किलो सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को इंतजार और परेशानी से राहत मिलेगी।
ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार...
भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...