मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने रेल्वे ग्राउण्ड शामगढ के पास से आरोपीगण प्रधान सिहं, भगवान सिहं व दिलीप सिहं के कब्जे से 01 किलोग्राम 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 2,49,000 रूपये की जप्त करने में सफलता हासिल की।
मंदसौर पुलिस थाना शामगढ को मिली बडी सफलता। 07 फरवरी 2026 को थाना गरोठ के ग्राम सुरजना में पकडी गई एमडी ड्रग्स फेक्ट्री का मुख्य आरोपी प्रधान सिहं को उसके साथी आरोपी भगवान सिहं व दिलीप सिहं के साथ अवैध मादक पदार्थ 01 किलोग्राम 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 2,49,000 रूपये की जप्त कर किया गिरफ्तार, आरोपी प्रधान सिहं के द्वारा सप्लाई किये गये केमिकलों से तैयार किया गया था ग्राम सुरजना में पकडी गई एमडी ड्रग्स का गाढा मिश्रण 12 किलो 610 ग्राम व 102 ग्राम एमडी , आरोपी प्रधान सिहं से एमडी ड्रग्स फेक्ट्री मामले में सम्मलित अन्य आरोपीगणों के संबंध में की जा रही है पूछताछ। प्रधानसिह पिता मदनसिह सौ.राज. उम्र 28 साल निवासी नलखेडा थाना गरोठ, भगवानसिह उर्फ बबलुसिह पिता चन्दरसिह जाति सौ.राज. उम्र 27 साल निवासी नलखेडा, दिलीपसिह पिता मदनसिह जाति सौ.राज. उम्र 33 साल निवासी खेजडिया मेघा थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.) उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी शामगढ कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी व टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।