ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार को आने से इस बार कोई नहीं रोक सकता है– मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर की धरती है। ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं। ममता बनर्जी अब दीदी नहीं हैं। ये बात पूरे देश में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार को आने से इस बार कोई नहीं रोक सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादन ने गुरूवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के सलतोरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती चांदना बारी, छतना क्षेत्र के प्रत्याशी सत्यनारायण मुखोपाध्याय, बांकुरा के उम्मीदवार नीलाद्री शेखर दाना, बरजोरा क्षेत्र से प्रत्याशी बिलेश्वर सिंघा एवं ओंडा क्षेत्र के प्रत्याशी अमरनाथ शाखा के संयुक्त नामांकन रैली को संबोधित कर नामांकन-पत्र जमा कराए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर की धरती है। ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं। ममता बनर्जी अब दीदी नहीं हैं। ये बात पूरे देश में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार को आने से इस बार कोई नहीं रोक सकता है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया भारत को आगे बढ़ते हुए देख रही है। ममता बनर्जी सरकार ने लगातार हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.