ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा छिंदवाड़ा में दुघर्टना के पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख, संबल योजना से भी अतिरिक्त 4-4 लाख, कुल 8-8 लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान

एक या अधिक लोग और लोग मुस्कुरा रहे हैं की फ़ोटो हो सकती है

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर छिंदवाड़ा में हुई दुखद सड़क दुघर्टना के पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। यह घटना बहुत पीड़ादायक है। कष्ट की इस घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।

ग्राम करेरा, ग्वारा और झिरिया में सभी शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में घायलों से मिला और उनके इलाज की जानकारी ली। नागपुर में भर्ती घायलों के बारे में भी चिकित्सकों से बातचीत की। उन्हें निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर घायलों को रेफर करने की व्यवस्था भी करें। सभी का नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है।

मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री संबल योजना से भी अतिरिक्त 4-4 लाख रुपए प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कुल 8-8 लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है। सभी घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के समय पुलिस के जवान वहां ड्यूटी से लौट रहे थे। उन्होंने तुरंत घायलों को बचाने का काम किया। मैं उनकी प्रशंसा करता हूँ। उनकी तत्परता से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकी। उन जवानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे जिले के लोगों ने संवेदनशील तरीके से इस घटना से निपटने में भूमिका निभाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.