ब्रेकिंग
डोडाचुरा पिस रहे माफियाओं पर सुवासरा पुलिस ने दबिश दी, 141 किग्रा मादक पदार्थ पकड़ा विशेषाधिकार समिति की बैठकों की कार्यवाही गोपनीय होती है और प्रक्रिया संबंधी नियम इसके लाइव प्रसारण क... संसद, और विधानसभा की कार्रवाई लाइव प्रसारित होती है, तो जिला पंचायत की बैठक का विडीयों लाइव क्यों नह... छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजू... झारड़ा ग्राम पंचायत के सचिव अमरसिंह भाटी के साथ मारपीट में नाक से खून बहे, मोबाईल फूटा, नारायणगढ़ था... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 58% कर... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई किसान कल्याण वर्ष 2026, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को मिला बड़ा सहारा, प्रबंधकीय अनुदान हेतु ... मंदसौर मे किकबॉक्सिंग एसोसिएशन जिला इकाई के औपचारिक गठन मे श्री दुबेला बने अध्यक्ष, खेल प्रेमीयों मे... दलौदा थाना पुलिस द्वारा कृषि मंडी मे चोरी गई लहसुन को बरामद करने एंव, 02 आरोपी गिरफ्तार किया गया

विशेषाधिकार समिति की बैठकों की कार्यवाही गोपनीय होती है और प्रक्रिया संबंधी नियम इसके लाइव प्रसारण की अनुमति नहीं

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने अरविंद केजरीवाल की विशेषाधिकार समिति की बैठक के लाइव प्रसारण की मांग खारिज कर दी है। सचिवालय ने बताया कि समिति की कार्यवाही गोपनीय होती है और नियमों के तहत इसका सीधा प्रसारण संभव नहीं है।

सचिवालय ने अपने जवाब में स्पष्ट किया है कि विशेषाधिकार समिति की बैठकों की कार्यवाही गोपनीय होती है और प्रक्रिया संबंधी नियम इसके लाइव प्रसारण की अनुमति नहीं देते। पत्र में यह भी कहा गया है कि संसद या किसी अन्य राज्य की विधानसभा में भी विशेषाधिकार समिति की बैठकों का प्रसारण किए जाने का कोई उदाहरण नहीं मिलता।

विधानसभा सचिवालय की ओर से यह भी कहा गया कि समिति के अध्यक्ष ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया है कि अरविंद केजरीवाल दस वर्षों से अधिक समय तक इस सदन के सदस्य रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं होना हैरानी का विषय है। NEWS/C@EMS INDIA

Leave A Reply

Your email address will not be published.