ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

शासन द्वारा घोषित आबकारी नीति के अनुसार कम्पोजिट मदिरा दुकानों के ऑन लाईन ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन किया जाना है। 2025-26 में धार्मिक स्थल वाले जिले उज्जैन में 20.73 प्रतिशत, मंदसौर में 15.55 प्रतिशत अधिक मूल्य पर गए।

भोपाल। मध्य प्रदेश जिला झाबुआ की 33 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के गठित 09 समूहों में से प्रथम चरण के बैच 1 में शामिल समूह का ऑनलाईन ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये शासन द्वारा घोषित आबकारी नीति के अनुसार झाबुआ जिले की वर्तमान में संचालित 33 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के गठित 09 समूहों में से प्रथम चरण के बैच 1 में शामिल राणापुर समूह, थांदला समूह एवं सारंगी समूह का वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य में 20 प्रतिशत वृद्धि कर वर्ष 2026-27 के लिए आरक्षित मूल्य पर ऑन लाईन ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन किया जाना है।
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) प्रथम चरण बैच 1 ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10.00 बजे से 02 मार्च 2026 को दोपहर 02.00 बजे तक निर्धारित है।
आवेदकों को ई-आबकारी पोर्टल पर वर्ष 2026-27 हेतु कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन मॉडयूल के अंतर्गत पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। वर्तमान अनुज्ञप्तिधारी अथवा पूर्व वर्ष में कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन मॉडयूल पर पंजीकरण कर चुके आवेदकों को पुनः वर्ष 2026-27 हेतु पंजीकरण करना अनिवार्य है।
इच्छुक आवेदकों द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन की प्रक्रिया, शर्ते एवं निर्बन्धन NIC के पोर्टल http://mptenders.gov.in एवं मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की वेबसाईट http://excise.mp.gov.in) से डाउनलोड की जा सकती है।

 

 

————————————————NEWS-2——————————————

2025-26 में धार्मिक स्थल वाले जिले उज्जैन में 20.73 प्रतिशत मंदसौर में 15.55 प्रतिशत अधिक मूल्य पर गए।

मध्य प्रदेश शासन स्तर पर नई शराब नीति वर्ष 2026-27 के लिए शराब बिक्री ई-टेंडर के माध्यम से ठेकों का निष्पादन होगा।
पिछले वर्ष मध्यप्रदेश के जिन धार्मिक और पवित्र शहरों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लागू है, वहां भी ठेकों की राशि में काफी बढ़ोतरी हुई है। विधानसभा में दिए गए एक लिखित उत्तर में यह तथ्य सामने आया कि 19 पवित्र क्षेत्रों वाले 6 जिलों में अप्रैल 2025 से शराब बिक्री बंद होने के बावजूद 2025-26 में ठेकों की राशि 18.96 प्रतिशत बढ़़ गई। पन्ना में यह वृद्धि 28.13 प्रतिशत सतना में 15.95 प्रतिशत और उज्जैन में 20.73 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि प्रदेश की कुल आबकारी आय में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

यह जानकारी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधायके प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के उत्तर में दी। देवड़ा ने बताया कि ई-टेंडर के माध्यम से ठेकों का निष्पादन होने से अधिक मूल्य प्राप्त हुआ, इसी कारण प्रतिबंध के बावजूद राशि बढ़ी। जिन धार्मिक नगरों में शराब की बिक्री बंद की गई थी, उनके राजस्व की भरवाई के लिए आसपास के क्षेत्र में स्थित शराब दुकानों में राजस्व का लक्ष्य जोड दिया गया था।

पन्ना में सर्वाधिक 20 प्रतिशत अधिक मूल्य मिले
जवाब के मुताबिक 2025-26 में जब शराब दुकानों की नीलामी हुई तो धार्मिक स्थल वाले जिलों में से पन्ना में सबसे अधिक 28.13 प्रतिशत उज्जैन में 20.73 प्रतिशत, बैतूल में 18.45 प्रतिशत, सतना में 15.95 प्रतिशत, मंदसौर में 15.55 प्रतिशत और दतिया में शराब के ठेके 14.73 प्रतिशत अधिक मूल्य पर गए। उज्जैन में 2024-25 में शराब के ठेके 526 करोड़ में हुए थे, जो 2025-26 में बढ़कर 635 करोड़ में गए।

आलीराजपुर में शराब की जोरदार खपत
इसी उत्तर में शराब खपत से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए। आलीराजपुर जिले में 2024-25 के दौरान विदेशी मदिरा और बीयर की खपत 2020-21 की तुलना में 1325 प्रतिशत और 2023-24 की तुलना में 1050 प्रतिशत बढ़ गई। जहां 2020-21 में खपत 66.73 लाख बल्क लीटर थी, वह 2024-25 में बढ़कर 8.80 करोड़ बल्क लीटर पहुंच गई। आलीराजपुर की सीमा शराबबंदी वाले गुजरात के छोटा उदयपुर और दाहोद से सटा हुआ है। प्रदेश स्तर पर देखें तो देशी शराब (मसाला और प्लेन) की खपत 13.31 करोड़ बल्क लीटर से बढ़कर 22.21 करोड़ बल्क लीटर हो गई यानी 67 प्रतिशत की वृद्धि। विदेशी मदिरा-बीयर की खपत भी 13.67 करोड़ से बढ़कर 23.63 करोड़ बल्क लीटर हो गई, जो 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कुल मिलाकर शराब की खपत 26.97 करोड़ से बढ़कर 45.81 करोड़ बल्क लीटर हो गई।

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति के तहत सभी शराब दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर/ई-ऑक्शन से करने का निर्णय लिया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। जिसमे नई दुकाने नही खोली जायेगी। C@NEWS

Leave A Reply

Your email address will not be published.