ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मंदसौर जिला पुलिस द्वारा बल्क मात्रा मे पकडा गया अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स बनाने का केमिकल

मंदसौर। मध्य प्रदेश, जिला मंदसौर एसपी विनोद कमार मीना के निर्देषन मे वायडी नगर पुलिस थाना क्षेत्र के विजय हाउसिंग सोसायटी कालोनी फार्मेसी कालेज रोड कृषि उपज मण्डी के सामने के मकान से वायडी नगर पुलिस ने अवैध केमिकल ड्रग्स बनाने वाला कुल 1886.6 किलोग्राम को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत पंजीबद्व किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय हाउसिंग सोसायटी कालोनी फार्मेसी कालेज रोड कृषि उपज मण्डी के सामने वाले मकान को मकान मालिक द्वारा 01 जनवरी 2026 से श्रेयांस पिता धरमचन्द्र मोगरा निवासी प्रतापगढ राजस्थान जिला प्रतापगढ को किराये से दिया गया था। मकान मालिक द्वारा आवेदन देकर मकान का कब्जा देने के लिए आवेदन गिया गय था उसी के अनुसार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कमरे का ताला तोडकर अन्दर प्रवेश करने पर हाल के अन्दर प्लास्टिक के नीले, हरे एवं पीले रंग के ड्रम होना पाये गये कमरे के अन्दर से केमिकल की तीक्ष्ण गंध आने जेसा प्रतीत हुआ जो मौके पर पुलिस व्दारा वैधानिक कार्यवाही की गई तथा हाल के अन्दर रखे ड्रमो को ढक्कन खोल खोल कर देखने पर उनके अन्दर तरल पदार्थ होना पाया गया जो कि मादक पदार्थ विनिर्माण मे काम आने वाला उक्त संदिग्ध केमिकल होने से मौके पर ही जप्त किया गया इस प्रकार थाना वाय डी नगर पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ बनाने वाले केमिकल कुल 1886.6 किलोग्राम बल्क मात्रा मे जप्त कर आरोपी के श्रेयांस पिता धरमचन्द्र मोगरा निवासी प्रतापगढ राजस्थान जिला प्रतापगढ विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया है।

निरी. शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी वायडी नगर, उनि हैमन्त शर्मा, प्र.आर. 562 अरविन्द पुरोहित, प्र.आर. 476 मुकेश दीया, आर. 57 लक्ष्मण भाटी, आर. 147 श्रवणसिंह, आर. 616 पंकज शर्मा, आर. 852 राजेन्द्र का सराहनिय योगदान रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.