ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

मध्य प्रदेश के उप नेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटारे ने दिया इस्तीफा,कांग्रेस बोली- पार्टी में बने रहेंगे

hemant katare

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. अटेर विधानसभा सीट से विधायक कटारे ने अपने त्यागपत्र में परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय न दे पाने को कारण बताया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र में पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हर फैसले में सहयोग का भरोसा दिया है।

मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। कटारे ने पत्र में कहा है कि वे परिवार और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए पद छोड़ना उचित समझते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी जिसे चाहे यह जिम्मेदारी सौंपे, वे पूरी निष्ठा से सहयोग करेंगे और संगठन के प्रति आभारी रहेंगे।

हेमंत कटारे की शुक्रवार को मैरिज एनिवर्सरी थी। वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे थे, फिर अचानक बाहर आ गए। इसके बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। वे अटेर निकल गए या भोपाल में ही हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है

भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.