मध्य प्रदेश में 119 प्रभारी नायब तहसीलदार बनाए गए, विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंडादेश यदि पेंडिंग हैं तो राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं मिलेगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 119 राजस्व निरीक्षकों (आरआई) को प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया गया है। राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की विभिन्न जिलों में नई पदस्थापना की गई है और सभी को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंडादेश यदि पेंडिंग हैं तो राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं मिलेगा। राजस्व विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।








media source @ list & NEWS
इनकी नए जिलों में पोस्टिंग की गई है। विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंडादेश यदि पेंडिंग हैं तो राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं मिलेगा। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्व न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए यदि अधिकारियों के स्थानांतरण की आवश्यकता होती है तो विभाग द्वारा पूर्व में निर्धारित स्थानांतरण नीति 2005 समाप्त होने के बावजूद विशेष परिस्थितियों में एक बार स्थानांतरण किया जा सकता है। जिन राजस्व निरीक्षक को कार्यवाहक नायब तहसीलदार के रूप में पद पर कार्य करना है. वे पद पर वरिष्ठता या वेतन या भत्ते का दावा नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही अगर कोई प्रभारी नायब तहसीलदार का प्रभार लेने से इनकार कर देता है या फिर उपस्थित नहीं होता है तो उसका नाम हटा दिया जाएगा. राजस्व विभाग ने इसके अलावा और भी कई शर्तें रखी हैं. जिनके अनुसार अगर प्रभारी नायब तहसीलदार अब राजस्व निरीक्षक का काम नहीं करेंगे। इसके साथ ही प्रभारी नायब तहसीलदार को तहसीलदार की शक्तियां प्राप्त होंगी.इसके अलावा प्रभारी नायब तहसीलदार के खिलाफ कोई विभागीय जांच करने के लिए वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जो नायब तहसीलदार के लिए की जाती है।
अभी जिन्हें प्रभारी नायब तहसीलदार बनाया गया है। जब भी उनकी नियुक्ति नायब तहसीलदार के रूप में की जाएगी, उनके प्रभारी के रूप में किए गए कार्यकाल को नहीं माना जाएगा. इसके अलावा सबसे खास बात है कि प्रभारी नायब तहसीलदार का आदेश बिना किसी नोटिस के रद्द कर वापस राजस्व निरीक्ष के पद पर भेजा जा सकता है।