ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

मंदसौर नपा प्र.सीएमओ श्रीमती अनिता चकोटिया की कार्यशैली पर सख्त जनप्रतिनिधियों की नाराजगी, राज्य शासन के आदेश से आऐ सीएमओं श्री सुमन के ज्वाईनिंग के तीन माह बाद चार्ज नही मिला, अब वे छुट्टी पर..?!

मंदसौर। मध्य प्रदेश, राज्य शासन के आदेश के तीन माह बाद भी मंदसौर नगर पालिका परिषद मुख्य नगर पलिका अधिकारी को चार्ज नही मिल पाया। नगर पालिका प्रभारी सीएमओ के भरोसे क्या है,? इस बात को लेकर शहर मे तरह तरह की चर्चा चल रही है जिसमे भाजपा सरकार को लेकर भी जनता सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप लगाने मे पिछ नही है। 90 दिनों से सीएमओं प्रेम कुमार को चार्ज नहीं सौपा गया तो क्या इस मामलें मे वरिष्ठ की जानकारी मैं है या नही, अगर है तो फिर इतने लंबे दिनों की छुट्टी श्री सुमन को कैसे और किसने स्वीकृत की, यह भी शहर मे चर्चा का विषय है। मास्टर प्लान, ईट भट्टा और आर्दश रोड़ को लेकर मंदसौर नपा के प्रभारी सीएमओ की कार्यप्रणाली पर विगत दिनों सख्त जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर कि गई और आज दिन तक प्रभारी सीएमओं के भरोसे ही नगर पालिका संचालित हो रही है।

राज्य शासन द्वारा 14 नवंबर 2025 (तीन माह पुर्व) ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रेम कुमार सुमन को नागदा से मंदसौर स्थानांतरण आदेश जारी किया गया। सीएमओं श्री सुमन के ज्वाईनिंग के बाद चार्ज नही मिला, वे छुट्टी पर चले गये। प्रभारी सीएमओ श्रीमति अनतिा चकोटिया डिप्टी कलेक्टर की कार्यशैली पर विगत दिनों दिशा समिति की बैठक मे भाजपा के वरिष्ठ सासंद सुधीर गुप्ता भी नाराजगी जाहिर कर चुके। इनकी कारशिली से नअगर की आमजनता भी परेशान है।

तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित के आदेश का क्या औचित्य रहा.!
मंदसौर नगर पालिका सीएओं को लेकर नगरीय विकास एवं आवास निमाग भोपाल का आदेश दिनांक 14/11/2025 कमांक/1/1/4/0018/2025/18-1 राज्य शासन एतद् द्वारा श्री प्रेम कुमार सुमन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद नागदा जिला उज्जैन को स्थानांतरण नीति की कटिका-17 (राज्य प्राथमिकता के प्रवाचको में भारसाधक सचिव प्रशासकीय अनुमोदनपरांत आदेश जारी कर शासन के क्रम प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुये मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंदसौर जिला मंदसौर पदस्थ करने का आदेश जारी हुआ है। आदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार प्रमोद कुमार शुक्ला उप सचिव मध्यदेश शासान नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल दिनांक 14/11/2025 का है जिसको 14 फरवरी 2026 को तीन माह (90 दिन) हो चुके है। अब इस आदेश की प्रति जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जिसमे लिखें शब्द तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित का क्या औचित्य रहा है, सरकार से जागरूक यह जनता पुछने लगी है।

………………………………
विरोध स्वरूप मास्टर प्लान को लेकर गधा रैली भी निकल चुकी
मंदसौर नगर में विगत दिनों मंदसौर शहर के नए मास्टर प्लान को लेकर शहरवासी तेजी से विरोध कर रहे हैं, इस मास्टर प्लान से प्रभावित लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और शहरवासियों ने मास्टर प्लान के विरोध में गधा रैली निकाली थी जिसके चलते सरकार की और अधिक किरकिरी हुई। मंदसौर में प्रशासन द्वारा जारी किए गए मास्टर प्लान 2041 के विरोध ने अब विगत दिनों कुमावत समाज और कांग्रेस के विरोध के बाद, शहर में जनता की भावनाओं को नजरअंदाज करने के आरोप है। विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने तंज कसा कि ऐसा प्लान बनाने वाला व्यक्ति समझदार नहीं, बल्कि गधेपन का परिचय देता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.