पत्रकार की नेम प्लेट लगे मकान से बड़ी मात्रा मे एमडी ड्रग्स बरामद, रतलाम पुलिस की छापामार कार्यवाही मे मिली बडी़ सफलता
भोपाल। मध्यप्रदेश, जिला रतलाम के कालुखेड़ा थाना खेत्र के चिकलाना गांव में पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शुक्रवार अल सुबह 3-4 बजे तब की जब गांव समेत शहर के सभी लोग गहरी नींद में थे। पुलिस ने यहां दिलावर पठान नामक शख्स के मकान पर ये कार्रवाई की है। दबिश के दौरान यहां भारी मात्रा में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री में मौके से 10 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग, 3 करोड़ का केमिकल मिला है। छापे के दौरान 12 बोर की बंदूक, 91 जिंदा कारतूस और परिसर से दो मोर और चंदन की लकड़ियां भी मिली हैं, एमडी ड्रग्स बनाने की बड़ी फैक्ट्री पकड़ने में रतलाम पुलिस को सफलता मिली है।
![]()
रतलाम एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया कि “रतलाम पुलिस की यह कार्रवाई है. बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य वस्तुएं बरामद हुई है. कार्रवाई पूरी होने के बाद इस बारे में और जानकारी दी जाएगी। मौके पर दो एडिशनल एसपी समेत 5 थानों के 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। रतलाम एसपी अमित कुमार कार्रवाई पर सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सांसद चंद्रशेखर से दिलावर खान की नजदीकियों की बात आई सामने….

पुलिस ने देर रात फिल्मी स्टाइल में चिकलाना गांव पहुंचकर दिलावर पठान के घर पर रेड डाली तो पुलिस की आंखें भी फटी रह गई. यहां ड्रग्स बनाने की पूरी फैक्ट्री संचालित हो रही थी, कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के चिकलाना गांव में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ होने की सूचना पर पुलिस ने देर रात दिलावर पठान, इमरान और अमजद के घर पर दबिश दी थी. करीब 7000 स्क्वायर फीट में बने इस घर को 12 फीट ऊंची दीवारों से घेरा हुआ था और चारों तरफ सीसीटीवी लगे हुए थे, पुलिस को जब आरोपियों के घर में घुसने की जगह नहीं मिली, तो सीढ़ी लगाकर पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया आरोपियों से पुलिस की झड़प भी हुई, अंदर इंटर करने के बाद घर का नजारा ही कुछ और था, जहां बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाई जा रही थी। रवह चिकलाना क्षेत्र का रहने वाला है और 2023 में जावरा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। वह आजाद समाज पार्टी से जुड़ा है। यूपी में नगीना सांसद चंद्रशेखर से उसकी नजदीकियों की बात भी सामने आई है। जिस फैक्टरी व परिसर में पुलिस ने कार्रवाई की है, उसी परिसर में दिलावर खान का परिवार भी रहता है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उन्हें बाहर नहीं आने दिया। पुलिस कार्यवाही के दौरान खास बात यह सामने आई की गांव और क्षेत्र में अपनी धाक जमाने के लिए दिलावर पठान ने घर के बाहर पत्रकार और युवजन समाज जिला अध्यक्ष की नेम प्लेट भी लगा रखी. आरोपी के घर से महंगी गाड़ियां और एसयूवी वाहन भी मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिलावर लाला का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी रहा है, वह जमीन के कब्जे, मारपीट और अन्य प्रकार के अपराधों में शामिल रहा है।
तलाम जिले के चिकलाना गांव में इसके साथ ही ड्रग नेटवर्क के देवलजी, मंदसौर नीमच रतलाम और मुंबई कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रतलाम जिले में यह अवैध ड्रग फैक्टरी दिलावर खान पठान की बताई जा रही है। NEWS@C