ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

प्रदेश मे नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को ग्राम पंचायतों में अंतिम व्यक्ति तक पहॅूचेगी, प्रत्येक जिले में जन समाधान प्रकोष्ठ स्थापित होगें

भोपाल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् स्वामी विवेकानन्दजी की जयंती 12 जनवरी से गणतंत्र दिवस 2026 तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित कर रहा है। इस अभियान के पोस्टर का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में किया। इस अवसर पर परिषद् के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाइ सहित योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल भी उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य परिषद् की नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों तक पहुंचाकर यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुँचे। अभियान में ग्राम स्तर पर उत्सव, चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान और परिवार सम्पर्क गतिविधियों का आयोजन होगा जिसमें पर्यावरण का संरक्षण जत्न संरक्षण, स्वदेशी एवं स्वावलंबन पर बल, जैविक कृषि एवं गौ-संरक्षण, शिक्षा संपन्न और संस्कारवान समाज, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, नागरिक सेवा के भाव का विकास, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज आदि विषयों को सम्मिलित किया जायेगा।

अभियान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थायें, CMCLDP के विद्यार्थी एवं परामर्शदाता, परिषद् से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थायें, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों द्वारा सहभागिता की जायेगी। साथ ही शासन के विभिन्न विभागों का मैदानी अमला भी सहभागिता करेगा।

परिषद् में जन समाधान प्रकोष्ठ प्रारंभ

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा स्थानीय समुदाय को शासन की योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने में आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के लिये परिषद् नेटवर्क का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने की दृष्टि से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर परिषद् कार्यालय में जन समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा है। इसका कांसेप्ट नोट भी परिषद् अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.