ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

जनता की आवाज समाचार पत्र के माध्यम से शासन तक पहुंचे यही एक समाचार पत्र का उद्देश्य होता, पत्रकारिता एक मिशन है, जो समाज में जागरूकता लाती है-राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री ने किया सतना में दैनिक समाचार पत्र का लोकार्पण

भोपाल।/ सतना । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है जो समाज में जागरूकता लाने का कार्य करती है। समाचार पत्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के कार्य में सेतु की तरह काम करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शनिवार को सतना के टाउन हाल में दैनिक समाचार पत्र प्रातः किरण के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, अध्यक्ष नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, विंध्य चेम्बर के अध्यक्ष सतीश सुखेजा, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, बालेन्द्र गौतम, जबलपुर यूनिट हेड मदन मोहन अवस्थी, अभय सिंह बघेल, चन्द्रकांत पाण्डेय, इमामुद्दीन सिद्दकी सहित शहर के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
समाचार पत्र के लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सतना हमेशा ही प्रमुख क्षेत्रों में अनूठा स्थान रखता है। विंध्य क्षेत्र में प्रकाशित लगभग सभी समाचार पत्र सतना में ही मुद्रित होते हैं। इसी परम्परा को बढाते हुए दैनिक समाचार पत्र प्रातः किरण का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को वरदान बनाना है तो लोकतंत्र के चारो स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता को मजबूत बनाये रखना होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता से हमेशा सजग प्रहरी की भूमिका की उम्मीद की जाती है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं आमजन तक पहुंचे और जनता की आवश्यकतायें और आवाज समाचार पत्र के माध्यम से शासन तक पहुंचे यही एक समाचार पत्र का उद्देश्य होता है। सरकार उन वर्ग के कल्याण के लिए ही है, जिन्हें मदद की जरूरत होती है।
समाचार पत्र के जबलपुर हेड मदन मोहन अवस्थी ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार पत्र केवल सूचना देने का माध्यम ही नहीं बल्कि समाज को नई दिशा देने का कार्य भी करते है। उन्होंने बताया कि पटना से शुरू हुए इस समाचार पत्र का प्रकाशन दिल्ली और जबलपुर से हो रहा है। कार्यक्रम में प्रातः किरण की टीम की ओर से सतना जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.