ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमि. मनासा का पंजीयन को निरस्त हागा, नोटिस जारी

Madhya Pardesh//नीमच। 1 दिसम्बर 2025, सहायक आयुक्त सहाकारिता विभाग जिला नीमच राजू डाबर ने बताया कि, अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमि. मनासा के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की सहकारिता विभाग के जांचदल द्वारा जांच पूरी कर ली गई है। दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पाया गया है,कि उक्त संस्था मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 नियम 1962 एवं पंजीकृत उपविधि के प्रावधानों एवं कार्यालयीन आदेशों का निरन्तर उल्लघंन कर रही हैं।
इस पर स्वप्रेरणा से सहायक पंजीयक सहकारिता नीमच द्वारा संस्था के पंजीयन को निरस्त करने और संस्था के परिसमापन के लिए कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही सहायक आयुक्त सहकारिता नीमच द्वारा संस्था के कालातीत ऋणी सदस्य (जिनके विरूद्ध पूर्व में न्यायालय द्वारा डिक्री आदेश पारित किए गए) को सूचित किया है कि न्यायालय द्वारा पारित डिक्री से असंतुष्ट होने की स्थिति में वे विधिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए वरिष्ठ न्यायालय में अपील कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.