ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व अल्प्राजोलम के दो तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर। अवैध मादक पदार्थ के तस्करो पर मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली की प्रभावी कार्यवाही हूई, अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व अल्प्राजोलम की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार कुल 18 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण- 31 अक्टूबंर 2025 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति नाका नंबर 10 महू नीमच रोड नीमच हाईवे के पास अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व अल्प्राजोलम की तस्करी कर किसी व्यक्ति को देने वाला है।

सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुये हूए अशोक पिता गोपाल धनगर जाति गायरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम घोटारसी थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान, अनंतलाल पिता कन्हैयालाल दमामी जाति ढोली उम्र 46 साल निवासी ग्राम घोटारसी थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान व एक अन्य आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया है। न्यायालय के समक्ष पेश जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाना है जो बाद प्रकरण मे फरार अन्य सह आरोपी के संबध मे आरोपी से पूछताछ की जाकर मादक पदार्थ के लाने ले जाने के संबध मे भी पूछताछ की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना कोतवाली पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.