लोकायुक्त टीम ने धनपुरी नगर पालिका में तैनात सहायक उप निरीक्षक को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया
भोपाल। लोकायुक्त रीवा की टीम ने सोमवार को शहडोल जिले में धनपुरी नगर पालिका परिसर में दबिश देकर एएसआई सिंह को रंगे हाथों पकड़ा और बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने धनपुरी नगर पालिका में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आई.बी. सिंह को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। है।
शिकायतकर्ता योगेंद्र वर्मा, जो वार्ड नंबर 2 के निवासी हैं, ने भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। ASI सिंह ने इसके बदले में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जो बाद में 5 हजार रुपये पर अटक गई। वर्मा ने पहले ही 2 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। सोमवार को दूसरी किश्त के रूप में 3 हजार रुपये सौंपते समय लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
इस घूसखोरी में नगर पालिका का एक स्थाई कर्मचारी भी शामिल पाया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि इस घूसखोरी में नगर पालिका का स्थाई कर्मचारी रज्जन चौधरी भी शामिल था। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।