ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन द्वारा सीईओ जनपद टोंक खुर्द को 20 हजार रू कि रिष्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, भ्रष्टाचार अधिनियम मे प्रकरण दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश, देवास जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर टोंकखुर्द अनुभाग में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी को लोकायुक्त टीम उज्जैन ने शुक्रवार 10 अक्टूबर की सुबह रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ कर गिरफ्तार किया गया। सीईओ द्वारा रोजगार सहायक से तबादला करने के बदले 20000 रुपये की मांग की गई थी, लोकायुक्त ने आरोपी सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आवेदक कृष्णपाल सिंह रोजगार सहायक निवासी सोनसर तहसील टोंकखुर्द जिला देवास ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव के समक्ष उपस्थित होकर 29 सितम्बर को शिकायत की थी कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी द्वारा उसका ग्राम पंचायत नावदा में तबादला करने के बदले में 20000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

जिस पर शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार के माध्यम से कराया गया। सत्यापन में शिकायत सत्य पाई जाने पर शुक्रवार को आवेदक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी को 20000 रिश्वत की लेते हुए जनपद कार्यालय टोंकखुर्द स्थित कार्यालय में पकड़ा गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तहत आरोपी जनपद सीईओ राजेष सोनी को गिरफ्तार कर आगे कि कार्यवाही की जा रही है. लोकाउयक्त पुलिस उज्जैन कि टीम में करीब सात से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।

C@SmS

Leave A Reply

Your email address will not be published.