ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने 15,000 रूपये रिश्वत लेते हूए, हिमांगिनी शर्मा, प्रशासक, सहायक प्रबंधक जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार मंदसौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Madhya Pardesh//मंदसौर। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर उज्जैन लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही मे लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने मंगलवार को मंदसौर के उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में छापामार कार्रवाई करते हुए जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार कालाखेत की प्रशासक और सहायक प्रबंधक हिमांगिनी शर्मा को 15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, हिमांगिनी शर्मा ने उपभोक्ता भंडार के उप प्रबंधक प्रभुलाल धनगर निवासी मंदसौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव को शिकायत की थी कि हिमांगनी शर्मा, प्रशासक, जिला मंदसौर ने आवेदक से संस्था के संचालन संबंधी स्टेशनरी क्रय करने की नोटशीट व चेक पर हस्ताक्षर करने के सम्बन्ध में 30,000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की तथा पहली किश्त के रूप में 08 अक्टूबंर 2025 को आरोपिया हिमांगनी शर्मा को आवेदक से 15,000 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल के नेतृत्व में टीम ने मंदसौर पहुंचकर जाल बिछाया और हिमांगिनी को 15,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। प्रभुलाल ने बताया कि वह पहले 5,000 दे चुके थे और बाकी 15,000 देने के दौरान यह कार्रवाई हुई। वहीं, आरोपी हिमांगिनी शर्मा ने दावा किया कि उसने प्रभुलाल को 20,000 उधार दिए थे, और वह वही रकम वापस ले रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने हिमांगिनी को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरु कर दी है।
डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक अनिल अटोलिया, आरक्षक श्याम शर्मा, आरक्षक नीरज कुमार, महिला आरक्षक नेहा मिश्रा, महिला आरक्षक मनीषा राजपूत, कार्य प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, कंप्यूटर टाइपिस्ट अंजली पूरानिया का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.