पिपलियामंडी पुलिस की सक्रियता से 77 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम व 6.130 किलोग्राम डोड़ाचुरा की तस्करी करते 01 तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा
Madhya Pardesh// मंदसौर । पुलिस, थाना पिपलियामंडी पुलिस की सक्रियता से अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम व डोड़ाचुरा की तस्करी करते 01 तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा, आरोपी के कब्जे से कुल 77 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम व 6.130 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल किमती 360000 रुपये का जप्त किया गया, आरोपीयों द्वारा तस्करी मे प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट मोटर सायकल MP14NE6818 किमती 50000/- एवं 01 मोबाईल फोन जप्त किया गया।
कार्य का विवरणः- पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी. शिवांशु मालवीय के कुशल नेतृत्व में पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा पिपलियामंडी – मुन्देड़ी रोड़ ईच्छा पुर्ण बालाजी मंदिर के सामने मुन्देड़ी पर संदिग्ध वाहन चेकिंग करने के दौरान एक लाल रंग की टीवीएस स्पोर्ट मोटर सायकल MP14NE6818 के चालक जाहिद पिता रशीद खान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बाबुखेडा थाना पिपलियामण्डी जिला मंदसौर (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 77 ग्राम अल्प्राजोलम एवं 6.130 किलोग्राम डोड़ाचुरा व एक ओप्पो कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल जप्त किया जाकर आरोपी जाहिद खान को गिरफ्तार किया गया । आरोपी जाहिद ने पूछताछ पर उक्त मादक पदार्थ प्रहलाद पिता मोडसिंह राजपूत निवासी ग्राम आक्या पालरा से लाना बताया । मामले में थाना पिपलियामंडी पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध क्र 301/2025 धारा 8/15,22,29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से पुछताछ की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि धर्मेश यादव चौकी प्रभारी पिपलियामंडी, सउनि शिवकुमार सिंह राजावत, प्रआर विजय परमार, प्रआर पुष्पेन्द्र सिंह व आर वाजिद खान की सराहनीय भूमिका रही।