ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

मुख्यमंत्री ने विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर में किया शस्त्र पूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम में परम्परागत शौर्य परम्परा का निर्वहन करते हुए हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने माँ कालका की आराधना के साथ परम्परागत तलवार, भाला से लेकर अत्याधुनिक एके-47 और अन्य अस्त्र-शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व ही नहीं, बल्कि यह शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देने वाला उत्सव है। शस्त्र केवल युद्ध का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक भी है। हमारी पुलिस और सुरक्षा बल इन्हीं शस्त्रों के माध्यम से समाज की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस परंपरा का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी पर रावण दहन के साथ शस्त्रों का पूजन भी व्यापक रूप से होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में शस्त्र पूजन की परंपरा को और व्यापक रूप से मनाने के लिए नई सोच और नए संकल्प के साथ इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पर्व को हर जिले में जन-सहभागिता और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए, जिससे यह परंपरा और भी सशक्त हो। उन्होंने कहा कि शस्त्र और सैनिक एक-दूसरे के पर्याय हैं। भारतीय परम्परा में शिव और शक्ति को एक ही माना गया है। हमारे यहां अर्धनारीश्वर की पूजा होती है। सभी त्यौहार और पर्व आनंद और उल्लास के साथ मनाये जाने चाहिए।

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, प्रताप करोसिया, सुमित मिश्रा एवं श्री श्रवण चावड़ा सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा पुलिस बल में उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करती है। विजयादशमी का यह पर्व पुलिस बल को शौर्य, पराक्रम और सेवा भाव के साथ जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इंदौर में आमजन एवं जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से सुरक्षा भावना को मजबूत बनाया जा रहा है। इंदौर में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये इंदौर पुलिस आमजन के साथ मिलकर कारगर प्रयास कर रही है। नवदुर्गा उत्सव में इसके बेहतर और सकारात्मक परिणाम मिले हैं। वॉलेंटियर एवं मोहल्ला समितियों की सहभागिता को भी बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस वाहन का पूजन कर शस्त्रागार का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल के बैंड ने धार्मिक गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दी। उनकी स्वर लहरियों ने पूरे समारोह स्थल को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.