ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

हेलमेट हमारा सुरक्षा कवच है।“ इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग आवश्यक रूप से करने की हिदायत देते हुए कहा कि दुर्घटना का शिकार होने से बचने के लिए हेलमेट अवश्य पहनें।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे युवा देश दुनिया के सामने पूरे सामर्थ्य के साथ खड़ा है। सभी प्रकार के संसाधनों से समृद्ध हमारे देश ने दुनिया के सामने एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने युवाओं से वाहन चलाने में पूरी सतर्कता बरतने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा साथी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर लापरवाही न करें, एक जिम्मेदार नागरिक बनें।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग, चेक पोस्ट, एक्सप्रेस-वे पर सेंसर तकनीक, और पेट्रोलिंग दस्ते के माध्यम से दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया। राज्य सरकार द्वारा हादसों के शिकार लोगों के लिए उठाए जा रहे कदम और अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से अगर दुर्घटना घट गई तो सरकार आपके साथ खड़ी है। इलाज के इंतजाम के साथ अन्य सुविधाएं भी सरकार प्रदान कर रही है।
दुर्घटनाएं रोकने के लिए जागरूकता को आवश्यक बताते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “जागरूक रहें, दूसरों को जागरूक करें, और जिम्मेदार बनें। ये हेलमेट हमारा सुरक्षा कवच है।“ इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए और वाहन रैली को रवाना किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी, रामेश्वर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। Copy@Khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.