ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

S.P.के मार्गदर्शन मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के सनसनीखेज मामले में मात्र 02 घंटे में अपहृत महिला को बरामद करने में सफलता प्राप्त की

Madhya Pardesh//मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के सनसनीखेज मामले में मात्र 02 घंटे में मुख्यालय से करीब 80 कि.मी. दूर से अपहृता को आरोपियों के कब्जे से छुडाने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 20 सितंबर 25 को रात्री करीब 9-30 बजे कुछ अज्ञात महिला व पुरुष बदमाश थाना कोतवाली क्षेत्र के भावसार धर्मशाला के अंदर अवैध हथियार लहराते हुये आये और वहां से एक महिला उम्र करीब 23 साल को जो कि गरबा की प्रेक्टिस कर रही थी उसे बलपूर्वक अपने साथ घसीटते हुये चार पहिया वाहन में बैठाकर अपहरण करके ले गये। जिस कारण भावसार धर्मशाला में गरबा की प्रेक्टिस करने वाले अन्य सभी महिला व बच्चे घबरा गये तथा इस प्रकार की सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हुआ। उक्त घटना से संबंधित जानकारी एफआरवी वाहन को मिलने पर सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई तथा प्रकरण में फरियादीया आयुषी पति मयुर भावसार उस 26 साल निवासी भावसार धर्मशाला के पास खानपूरा मंदसौर की रिपोर्ट पर थाने पर अपराध क्रमांक 499/2025 धारा 140(1),140(3),329(4),332 (बी), 333,351 (3), 3(5), बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा संपूर्ण जिले में नाके बंदी की कार्यवाही की गई तथा थाना कोतवाली की पृथक पृथक चार पुलिस टीम अपहृता के मिलने के संभावित स्थानो की ओर रवाना की गई जिसका परिणाम यह हुआ की थाना शामगढ़ पुलिस के द्वारा की गई नाकाबंदी व थाना कोतवाली पुलिस की एक टीम जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा किया गया। दोनों के द्वारा संयुक्त रुप से घेराबंदी कर आरोपियो के कब्जे से अपहृत महिला को सकुशल सुरक्षित मात्र 02 घंटे के अल्पल समय में बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

नाम गिरफ्तार आरोपी रामचंद्र पिता मांगीलाल मेहर, मनीषा उर्फ बंटी पति रामचंद्र मेहर, कमलेश उर्फ घोटा पिला बसंतीलाल मेहर, फकीर चंद पिता मांगीला मेहर, शंभुलाल पिता प्रभुलाल मेहर, श्यामाबाई पति श्यामलाल मेहर सभी निवासी चचावदा साठिया थाना गरोठ मदंसौर व दिनेश पिता रतनलाल गुर्जर निवासी भुनकी हतुनिया थाना गरोठ, सराहनीय कार्य -उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के निरीक्षक थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिह राठौर, उनि उमेश व्यास, उनि विजय पुरोहित, उनि उषा बारिया, उनि रविन्द्र प्रताप सिह डांगी, उनि कुलदीप सिह, प्रआर 494 दिनेश धाकड, आर 463 हरिश राठौर, आर 861 नरेन्द्र सिह, आर 258 मोहित पंवार, आर 103 शेलेन्द्र सिह, आर 236 आनुप्रताप सिहं, आर 480 जितेन्द्र मालोदे, आर 856 दीपक पाटीदार, मआर इंद्रा 306 सौलंकी थाना शामगढ़, थाना नाहरगढ़, थाना सीतामउ, थाना गरोठ, थाना सुवासरा के थाना प्रभारी व पुलिस बल तथा चौकी चंदवासा के प्रभारी व पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.