ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद

सांसद कहा ने टीबी के लक्षण दिखाई दें तो वह तुरंत जांच कराकर उपचार ले

नारायणगढ़ में मेगा हेल्थ कैंप के दौरान 232 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण् किया गया
Madha Pardesh//मंदसौर। परियोजना मल्हारगढ़ अंतर्गत सीएससी नारायणगढ़ में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को हेल्थ कैंप का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आमजन ने भाग लिया।  कैंप के दौरान 232 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा 7 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार निभाया। महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच की गई, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं परामर्श प्राप्त हुआ। साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। पोषण माह की गतिविधि के अंतर्गत “मोटापे की पहचान, कम तेल, कम नमक, कम चीनी“ विषय पर महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया गया। एक और वहीं सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगढ़ में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सांसद गुप्ता द्वारा टीबी मरीजों को फूड बकेट वितरित किए गए। सांसद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के माध्यम से देश को क्षयरोग से पूर्णतः मुक्त करने का संकल्प है। यह केवल सरकारी प्रयास नहीं बल्कि जनआंदोलन है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को केवल दवा से नहीं, बल्कि जनजागरूकता और सामाजिक सहयोग से हराया जा सकता है। सांसद श्री गुप्ता ने बताया कि मरीजों को समय पर जांच, उचित उपचार और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना जरूरी है। पोषण के साथ-साथ मानसिक संबल देना भी समाज का दायित्व है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो वह तुरंत जांच कराकर उपचार ले।  शिविर के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हाई सेकेंडरी कन्या स्कूल नारायणगढ़ में किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के साथ ही टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं जागरूकता के लिए कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.